
वीबी जी राम जी अभियान पर भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा की विशेष बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा द्वारा अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन में किसान मोर्चा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जिले के 16 मंडल अध्यक्षों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं वीबी जी राम जी अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री विनोद हर्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रभारियों एवं मंडल अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के कम से कम पाँच गाँवों में जाकर चौपाल का आयोजन करें तथा ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्य, गुण एवं विशेषताओं की जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक किसान एवं ग्रामीण इस अभियान से जुड़ सकें।
इस अवसर पर किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव एवं भाजपा जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे ने भी बैठक को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और किसानों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन के विचारों को पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान वीबी जी राम जी अभियान के सफल संचालन हेतु विभिन्न प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री महेंद्र सिंह एवं अनिल तिवारी द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने तथा किसानों के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









