
अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर इलाके से हुई स्कूटी चोरी के मामले में 8 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पीड़ित का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद आज तक स्कूटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है FIR क्रमांक- 0291/25

बात 16/5/2025 की है जब गर्मियों का सीजन चल रहा था और अंबिकापुर के गांधीनगर क्षेत्र से स्कूटी activa maroon color क्रमांक cg15dy9890 चोरी हो जाती है और रात में ही FIR भी दर्ज हो जाती है FIR क्रमांक- 0291/25 AMBIKAPUR का एक इलाक बिशनपुर राजन वर्मा वकील के घर के सामने से नई स्कूटी चोरी हो जाती है। घटनास्थल से कुछ दूर में ही दयानिधि हॉस्पिटल है और वीरेंद्रप्रभा पेट्रोल पंप जैसे प्रमुख स्थान मौजूद हैं। इसके बावजूद अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

आज एक बात समझ में नहीं आ रहा कि आखिर 8 महीने हो गए लेकिन चोरों का सुराग भी नहीं लग पाया। वैसे पुलिस बड़े बड़े दावे करती है लेकिन स्कूटी चोर तक पहुँचना पुलिस के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है या फिर पुलिसिया लापरवाही कहें ! यूं तो मुझे खूब आश्वासन मिला कि आपकी स्कूटी आपको मिल जाएगी लेकिन सरगुजा पुलिस से अब मुझे 8 महीने बाद भरोसा उठ गया है। शायद यह कभी स्कूटी चोर व स्कूटी को ढूँढ पाएगी
अब अपने सामान की सुरक्षा खुद कीजिए चोरी होने के बाद सिर्फ रिपोर्ट लिखी जाएगी।समान मिलना तो नामुमकिन जैसा है
अब तक क्या वह स्कूटी सही सलामत होगी ❓️
चोरी और नशे के खिलाफ कार्रवाई की बात होती है लेकिन आज तक 8 महीने बीत जाने के बाद यदि एक स्कूटी नहीं मिल पाती है तो ये शर्म की बात है ।

शुरुआत में पुलिस की ओर से स्कूटी जल्द मिलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस प्रगति नजर नहीं आई। ऐसे में अब उनका पुलिस प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है।
फरियादी के अनुसार, दिन-रात मेहनत करके खरीदी गई नई स्कूटी चोरी हो जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना है कि पुलिस से उम्मीद थी कि कुछ ही महीनों में स्कूटी मिल जाएगी, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









