
5 एकड़ से ज्यादा जमीन पर 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे बरामद, सुरक्षा के लिए लगाए गए थे बाउंसर
SNT NEWS छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर, जो दुर्ग के पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष बताए जा रहे हैं, समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने खेत से करीब 14 लाख 30 हजार अफीम के पौधे बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपए आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक यह खेती पिछले 4 साल से चल रही थी। फार्महाउस की सुरक्षा के लिए बाउंसर तैनात किए गए थे और चारों ओर गेट लगाए गए थे, जिससे आम लोगों का अंदर जाना मुश्किल था।


डिजिटल सर्वे में क्या दिखा
डिजिटल सर्वे में खेत में गेहूं और मक्का की खेती दिखाई गई थी, जबकि अंदर अफीम उगाई जा रही थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जमीन मालिकों से भी पूछताछ की तैयारी है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416







