Surguja News Today

राजाकोटेल में आदिवासी युवक से जातिसूचक गाली-गलौज, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना क्षेत्र के ग्राम राजाकोटेल में आदिवासी (राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र )युवक के साथ जातिसूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम राजाकोटेल निवासी सनमान पण्डो (33 वर्ष) ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 26 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव में स्थित एक किराना दुकान के पास बब्बर खान, रफीक खान, रजाक अंसारी तथा रजाक की मां द्वारा उसे जातिसूचक गालियां दी गईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित ने बताया कि वह पण्डो आदिवासी समाज से संबंधित है और आरोपियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर अपमानित किया।

घटना के बाद गांव में समाज से सलाह-मशविरा करने के पश्चात 6 मार्च को थाना लखनपुर में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(b), 351(3), 3(5) तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज