
SNT NEWS | अंबिकापुर LUNDRA -सरगुजा जिले में हाल ही में पटवारियों के तबादले के बाद अब अन्य विभागों में भी प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिले के कई विकासखंडों—अंबिकापुर, लखनपुर, उदयपुर, धौरपुर, बतौली, सीतापुर और मैनपाट—में यह चर्चा जोरों पर है कि अब आरईएस (Rural Engineering Service) विभाग में भी तबादले हो सकते हैं।
LUNDRA में करीब- 20 वर्षों से पदस्थ हैं RES SDO सूत्र –
सूत्रों के अनुसार लूंड्रा जनपद क्षेत्र में आरईएस के एक एसडीओ करीब 20 वर्षों से अधिक समय से पदस्थ बताए जा रहे हैं । इतने लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ रहने को लेकर प्रशासनिक हलकों और क्षेत्रवासियों के बीच सवाल उठने लगे हैं।
क्षेत्रवासियों की उम्मीद –
स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि आरईएस विभाग में भी फेरबदल होता है, तो इससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ सकती है। दबी जुबान में यह भी चर्चा है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों के स्थानांतरण से विभागीय कामकाज में नई ऊर्जा आएगी।
प्रशासन के निर्णय पर नजर
हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन पटवारियों के तबादलों के बाद अब आरईएस विभाग में संभावित फेरबदल की चर्चा लगातार तेज हो रही है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या वास्तव में आरईएस विभाग में भी जल्द तबादलों की सूची जारी होती है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









