Surguja News Today

Lakhnpur -आगामी होली पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

आगामी होली पर्व को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न
सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT news

लखनपुर थाना परिसर में आगामी होली त्यौहार के मध्य नजर शांति समिति की बैठक आहूत की गई थी इस बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तुलसिंह पट्टावि तहसीलदार अंकित पटेल मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रकाश सिंह सीएमओ विद्यासागर चौधरी ,थाना प्रभारी संपत पोटाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे जहां उन्होंने होली त्यौहार और बोर्ड परीक्षा के मध्य नजर डीजे पर पूर्णत प्रतिबंध,

बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं करने, मस्जिद में रंग न फेंकने, किसी व्यक्ति पर जबरदस्ती रंग नहीं लगाने ,मोटरसाइकिल पर तीन सवारी नहीं चलने एवं गांव में शराब बनाने व पिलाने वालों पर रोक लगाने एवं होली त्यौहार को शांति और सौहार्द पूर्ण मनाए जाने को लेकर अपील की गई है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू सदर हाजी इदरीश खान, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह, मनोज अग्रवाल बल्ली,गोविंद अग्रवाल,शराफत अली ,रमेश जायसवाल, हाशिम खान जानीसार अख्तर, सुरेंद्र साहू नसरत अली, इमरान हुसैन, सचिन अग्रवाल निशांत गुप्ता, सहित विकासखंड के सरपंच और नागरिक गण मौजूद रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज