Surguja News Today

बेखौफ ‘मौत का ट्रैक्टर’ सिस्टम सोता रहा  शिक्षिका की जान गई, 6 वर्षीय मासूम जिंदगी की जंग में अवैध लकड़ी तस्करी बनी वजह

सिस्टम सोता रहा… ‘मौत का ट्रैक्टर’ ले गया शिक्षिका की जान जान! SNT NEWS

सुरगुजा संभाग के Surajpur district और Sitapur में लकड़ी तस्करों का बेखौफ खेल जारी है।
सड़कों पर बिना वैध कागजात, बिना रजिस्ट्रेशन ट्रॉली और जर्जर हालत में दौड़ते ट्रैक्टर आखिर किसकी शह पर चल रहे हैं ? सूरजपुर हादसे में नया एंगल

सूरजपुर ट्रैक्टर हादसा – highlights
शिक्षिका की मौके पर मौत – तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक हादसा।
▪ 6 साल का मासूम गंभीर – हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी।
▪ अवैध कटाई का एंगल – ट्रैक्टर पर नीलगिरी व अन्य पेड़ों की अवैध कटाई में इस्तेमाल का आरोप।
▪ वाहन पर सवाल – ट्रॉली रजिस्ट्रेशन संदिग्ध, दस्तावेजों की जांच शुरू।
▪ चालक फरार – निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज।
Ramanujnagar Police Station क्षेत्र में शिक्षिका की दर्दनाक मौत के मामले में बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस ट्रैक्टर (UP 12 BW-2352) से हादसा हुआ, वह कथित तौर पर नीलगिरी व अन्य कीमती पेड़ों की अवैध कटाई में इस्तेमाल होता था।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाहरी राज्यों से वाहन बुलाकर जंगलों की कटाई कराई जा रही है — और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

अवैध लकड़ी कटाई में संलिप्त तेज रफ्तार, लापरवाही और एक जान की कीमत
Swami Atmanand English Medium School भुवनेश्वरपुर की सहायक शिक्षिका शिखा (शिफा) त्रिपाठी अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ स्कूल जा रही थीं, तभी कौशलपुर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी।
शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल है।
घायल बच्चे को Rajmata Shree Devendra Kumari Singhdeo Medical College Hospital रेफर किया गया है।
चालक फरार… सवाल बरकरार हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है — अगर ट्रैक्टर अवैध कटाई में संलिप्त था, अगर ट्रॉली का रजिस्ट्रेशन नहीं था, अगर लकड़ी भी अवैध थी, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई ?


क्या प्रशासन चुप है… या मजबूर ?
क्षेत्रीय नागरिक निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि अगर अवैध कटाई और तस्करी पर समय रहते लगाम लगती, तो शायद एक शिक्षिका की जान बच सकती थी।
क्या सरकार इन माफियाओं के आगे नतमस्तक हो गई है?
या फिर अब होगी बड़ी कार्रवाई?

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज