
राजेश प्रसाद गुप्ता बने छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के सरगुजा जिला अध्यक्ष,
संभाग स्तरीय बैठक में हुई घोषणा सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS

श्रमजीवी पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण और पत्रकार हितों की सुरक्षा को लेकर आयोजित संभाग स्तरीय बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए युवा पत्रकार राजेश प्रसाद गुप्ता को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ, सरगुजा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी. डी.निजामी के निर्देशानुसार की गई, जिसकी औपचारिक घोषणा अंबिकापुर स्थित होटल इंद्र शांति में आयोजित बैठक के दौरान की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इजहार अहमद, सरगुजा संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता तथा संभाग महासचिव खगेंद्र यादव की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया। बैठक में पत्रकारों की एकजुटता, पेशेवर चुनौतियों और संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का क्षेत्र अनेक चुनौतियों से घिरा हुआ है। पत्रकारों को प्रशासनिक दबाव, सामाजिक दुष्प्रभाव और कई प्रकार की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे दौर में एक सशक्त संगठन की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है, जिससे पत्रकार अपने अधिकारों की रक्षा करते हुए निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। उन्होंने बताया कि सरगुजा जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष को अ संवैधानिक बैठक में उपस्थित रहने और संगठनात्मक कारणों से पद से हटाया गया है तथा प्रदेश तदर्थ समिति के निर्देशानुसार नई नियुक्ति की गई है।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष इजहार अहमद ने पत्रकारिता के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी जिम्मेदारी है कि वे सत्य और प्रमाणिक खबरों को ही जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरों से बचना चाहिए, क्योंकि जनता का भरोसा मीडिया की विश्वसनीयता पर टिका होता है और यह विश्वास वर्षों की मेहनत से बना है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों को संगठन से जोड़ने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि सभी पत्रकारों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सके।
बैठक में उपस्थित अतिथियों और पत्रकार साथियों ने राजेश प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। साथ ही निर्णय लिया गया कि समय-समय पर नियमित बैठकें आयोजित कर पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को संगठित कर उनके अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना तथा संगठन के विस्तार के माध्यम से पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी पहल करना रहा। कार्यक्रम के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कोरिया जिला अध्यक्ष कमरून निशा,ब्लॉक अध्यक्ष उद्देश्य साहू, पत्रकार प्रफुल्ल कुमार यादव,इमरान अंसारी, विकास अग्रवाल, जानिसार अख्तर,प्रमाण राजवाड़े, हाशिम अंसारी,जय सिंह ,सूरज जायसवाल, सूरज सोनवानी, सितेश सिरदार,महफूज हैदर,ओम नारायण सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









