
SDM करुण डहरिया व तीन साथी जेल भेजे गए, सेंट्रल जेल शिफ्ट
विजय सिंह SNT NEWS – बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में 62 वर्षीय आदिवासी किसान की मौत के मामले में आरोपी एसडीएम करुण डहरिया और उनके तीन साथियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
🔹 पुलिस ने हत्या सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
🔹 मंगलवार शाम भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को राजपुर न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 न्यायालय के आदेश के बाद चारों आरोपियों को पहले जिला जेल भेजा गया।
🔹 सुरक्षा कारणों और संवेदनशीलता को देखते हुए बाद में उन्हें सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है।
घटनाक्रम का सार
15 फरवरी की रात ग्राम हंसपुर में अवैध खनन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान 62 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।
प्रशासनिक हलचल
इस मामले के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शासन स्तर पर भी कार्रवाई की गई है और आरोपी अधिकारी को निलंबित किया जा चुका है।










