
सरगुजा भाजपा किसान मोर्चा का संगठन विस्तार
सरगुजा
भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला किसान मोर्चा का संगठन विस्तार किया गया है। भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव द्वारा नव नियुक्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, विशेष एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों के नामों की घोषणा की गई।





इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भारत सिंह सिसोदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ है, जो केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव किसान हित, ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और किसान मोर्चा इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









