Surguja News Today

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, 19 वर्षीय आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही।
आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर कारित की गई थीं घटना।
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही।

मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी कि नाबालिग लड़की दिनांक 15/01/26 को घर से बिना बताये कही चली गयी है,आस पास एवं रिश्तेदारों मे पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की लड़की को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग को दस्तयाब कर पूछताछ किया गया जो बताई कि आरोपी वीरेंद्र यादव पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी वीरेंद्र यादव को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *वीरेंद्र यादव आत्मज जगन राम उम्र 19 वर्ष साकिन मांजा लखनपुर* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे धारा 64(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल सक्रिय रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज