Surguja News Today

भटगांव मंडल युवामोर्चा के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश दुबे

भटगांव मंडल युवामोर्चा के अध्यक्ष बने ज्ञान प्रकाश दुबे

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
सूरजपुर भारतीय जनता युवामोर्चा जिला भाजपा  संगठन  के द्वारा जिला पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष महामंत्रियों की घोषणा हुई जिसमें भटगांव मंडल युवामोर्चा

अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश दुबे को बनाया गया है इनके अलावा राजू जैसवाल सुजीत मिश्रा और अनूप जायसवाल को जिला पदाधिकारी बनाया गया है।  अध्यक्ष बनने के पश्चात ज्ञान ने  शीर्ष नेतृत्वककर्ताओं और सहयोगियों के प्रति  आभार प्रकट किया। ज्ञान इससे पूर्व भटगांव युवामोर्चा मंडल महामंत्री, युवा मोर्चा मंडल कार्य समिति सदस्य के रूप में काम करते आ रहे थे और लगातार संगठन के प्रति समर्पित भाव से मेहनत कर पार्टी को मजबूत
करने का काम किए विपक्ष में रहते हुए पार्टी के विचारधारा के प्रति पूर्ण समर्पित होकर कड़े संघर्ष के फलस्वरूप पार्टी के द्वारा  मंडल अध्यक्ष का जिम्मेदारी भरा दायित्व प्रदान किया है  इस अवसर ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहा जी पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी प्रदान किया है उसके प्रति पूर्ण समर्पित होकर पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करूंगा । पार्टी के विचारधारा को भाजपा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।ज्ञान इससे पूर्व  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं  ज्ञान निरंतर  धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में अपना सक्रिय भागीदारी निभाते  हैं ज्ञान प्रकाश दुबे के नियुक्ति से कार्यक्रताओ में और पुरे भटगांव मंडल में काफी उत्साह का माहौल है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज