Surguja News Today

सीएसपीडीसीएल विद्युत विभाग रजत जयंती महोत्सव—25 साल की ऊर्जा का जश्न!

सीएसपीडीसीएल विद्युत विभाग रजत जयंती महोत्सव—25 साल की ऊर्जा का जश्न!
दिनांक-2/2/2026 SNT NEWS
आज सरगवां वितरण केंद्र के अंतर्गत 33/11 केवी सबस्टेशन पर सीएसपीडीसीएल (CSPDCL)ने भव्य रजत जयंती महोत्सव मनाया, जहां 25 वर्षों की शानदार उपलब्धियों पर रोशनी डाली गई।इस महोत्सव में विद्युत विभाग की योजनाओ जैसे,प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली बिल योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना,एकल बत्ती कनेक्शन, हाफ बिजली बिल योजना,मोर बिजली ऐप और अन्य विभागीय योजनाओं को मंच के माध्यम से साझा किया। साथ ही, जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी झलक पेश की गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माननीय जनपद सदस्य विजय व्यापारी जी ने विभाग की ऊर्जा भरी यात्रा की प्रशंसा की, और कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक अभियंता अंबिकापुर (ग्रामीण) इंजीनियर श्री सुरजीत कुमार गुप्ता ने के द्वारा किया गया ।सरगवां एवं आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि, और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साह बढ़ाया।

कनिष्ठ अभियंता सुनील राम, स्नेहा टोप्पो, और विद्युत विभाग की टीम की मेहनत से यह आयोजन यादगार बना और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ यह उत्सव, स्क्रीन पर उपलब्धियों के प्रदर्शन ,जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और प्रशस्तिपत्र वितरण तक जोश से भरा रहा। 25 सालों की ऊर्जा ने सबको प्रेरित किया और आगे की राह रोशन की!!!

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज