Surguja News Today

बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे जा रहे गहरे गड्ढे के कारण आसपास स्थित भवनों में आयीं दरारें तीन मंजिला भवन झुका

अम्बिकापुर शहर के बीचों-बीच निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है।
एक बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन के लिए खोदे जा रहे गहरे गड्ढे के कारण आसपास स्थित भवनों में दरारें आ गई हैं।
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब पास में स्थित एक तीन मंजिला भवन एक तरफ झुक गया, जिससे इलाके में भय का माहौल बन गया।
भवन के गिरने की आशंका को देखते हुए संगम चौक मार्ग को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
मौके पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन की ओर से जांच की कार्रवाई जारी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज