Surguja News Today

अनूप बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख

अनूप बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
दतिमा मोड़- भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर में संगठन को मजबूती देने की दिशा में प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के सहमति से युवा मोर्चा सूरजपुर जिलाध्यक्ष देव गुप्ता के द्वारा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मण्डल अध्यक्षो की घोषणा की गई है। इसी कड़ी में ग्राम राई, भटगांव मंडल निवासी अनूप जायसवाल को जिला भाजयुमो नीति एवं अनुसंधान सहप्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि श्री जायसवाल लंबे समय से युवा मोर्चा में सक्रिय रहे हैं। बता दे कि इससे पूर्व अनूप जायसवाल युवा मोर्चा भटगांव मंडल में उपाध्यक्ष, पूर्व सांसद प्रतिनिधि वन परीक्षेत्र कसकेला, उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा सूरजपुर, वर्तमान में हाईस्कूल शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष व ग्राम पंचायत राई पंच, वार्ड क्रमांक 03 व कृषि, राजस्व तथा वन समिति के अध्यक्ष है। इस नियुक्ति से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी है। संगठन ने उनकी बेहतर कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, लगातार जनसंपर्क अभियान और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने निरंतर परिश्रम और सक्रियता से पार्टी को मजबूत करने में योगदान दिया है। इस नियुक्ति को लेकर अनूप ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज