
भाजयुमो जिला कार्यकारिणी घोषित, अनुराग द्विवेदी बने जिला कार्यसमिति सदस्य
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता सूरजपुर
संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, युवा नेतृत्व को मिली नई जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा माननीय श्री राहुल योगराज टिकरिहा जी के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय मुरली मनोहर सोनी जी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की गई।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री देव गुप्ता द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। घोषित सूची में संगठन के प्रति निरंतर समर्पण, सक्रिय भूमिका एवं कार्यक्षमता को देखते हुए अनुराग द्विवेदी को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया।
अनुराग द्विवेदी का संगठनात्मक अनुभव व्यापक एवं प्रभावशाली रहा है। वे पूर्व में भाजयुमो मंडल कार्यसमिति सदस्य, आईटी सेल के मंडल स्तर पर दायित्व, आईटी सेल जिला कार्यसमिति सदस्य तथा भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य जैसे अहम पदों पर रहकर संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। संगठन विस्तार, युवाओं को जोड़ने, पार्टी की नीतियों को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुँचाने एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए वे लगातार चर्चित रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उनके पूर्व कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अनुराग द्विवेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और संगठनात्मक लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से दायित्व का निर्वहन करेंगे।










