
बरगीडीह में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर, 1 फरवरी को दर्जनों जांच सुविधाएं उपलब्ध
स्वर्गीय डॉ. नुरुल हसन फिरदौसी की स्मृति में डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल की ओर से 01 फरवरी 2026 रविवार को बरगीडीह रेन बसेरा में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में ईसीजी, शुगर टेस्ट, हड्डी जांच, लिवर जांच, फेफड़ों की जांच सहित कई आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। शिविर में सर्जरी, मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र रोग, हड्डी रोग, दर्द रोग जैसे विभागों के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा
रोग परामर्श एवं उचित उपचार मार्गदर्शन दिया जाएगा।आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।


जहां बड़े शहरों में इलाज के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ता है और डॉक्टर कुछ ही मिनट मरीज को समय दे पाते हैं, वहीं अब वही विशेषज्ञ डॉक्टर स्वयं आपके गांव बरगीडीह आ रहे हैं।
निजी अस्पताल के अनुभवी चिकित्सक गांव में पहुंचकर
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, रोग परामर्श एवं उपचार करेंगे।
यह ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक दुर्लभ और बड़ी स्वास्थ्य सुविधा है।
सभी ग्रामवासियों से अपील है कि
1 फरवरी को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं।
पता – बरगीडीह बतौली रोड नीज निवास डॉ फैजुल हसन फिरदौसी रैन बसेरा बरगीडीह



Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









