
धर्मान्तरण के मामले मे आरोपिया गिरफ्तार।
:- प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- संवेदनशील मामलो मे सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी रोशन तिवारी साकिन मठपारा थाना अम्बिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25/01/26 को ओमेगा टोप्पों के द्वारा अपने घर पर अत्यधिक लोगों को ईक्टठा कर हिन्दू धर्म के विषय में आपत्तिजनक टिका टिप्पणी कर ईसाई धर्म में लोगों को धर्मांतरित करने के संबंध में प्रोत्साहित किया जा रहा था, मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 46/26 धारा 270, 299 बी. एन. एस. एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय अधिनियम की धारा 5 (क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले मे जांच विवेचना कर प्रकरण की आरोपिया ओमेगा टोप्पों पिता स्व. सामुएल टोप्पो उम्र 66 वर्ष साकिन नमनाकला थाना गांधीनगर के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने का सबुत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक मंजू भगत, महिला आरक्षक प्रिया रानी आरक्षक अतुल शर्मा, कुंदन पाण्डेय सक्रिय रहे।










