
जमदरा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप विधायक प्रबोध मिंज रहे शामिल।
रुपेश गुप्ता लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जमदरा के स्कूल ग्राउंड में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने ध्वजारोहण कर परेड को सलामी दी।

समारोह में स्कूली बालक-बालिकाओं द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
अपने उद्बोधन में प्रबोध मिंज ने कहा की भारत की आज़ादी के संघर्ष, संविधान के महत्व, गणतंत्र दिवस की गरिमा तथा विश्व पटल पर भारत की बढ़ती लोकप्रियता पर प्रकाश डालते हुए कहा की विद्यार्थियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रवि महंत विधायक प्रतिनिधि राकेश साहू भैयालाल साहू फादर एजेक कुजूर, सरपंच रामलाल एक्का, रतु एक्का सुभाष राठिया, कृष्णा राठिया, रामेश्वर यादव, सहदेव राम, छत्रपाल, नेवल कुजूर, प्रदीप बेक, संतोष मिंज, सोमरसाय बरवा, संजय साहू, गुलाब प्रजापति सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्कूल स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक इस समारोह में उपस्थित थे।
Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









