Surguja News Today

काम का झांसा देकर युवती की खरीद-फरोख्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में

काम दिलाने का झांसा देकर युवती की खरीद फरोख्त करने के मामले मे आरोपी गिरफ्तार।

:- थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी घटना दिनांक के पश्चात से लगातार चल रहा था फरार, पीड़िता को काम दिलाने के बहाने ले जाकर कारित की गई थी घटना।
:- पुलिस टीम द्वारा मामले मे पूर्व मे कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे शामिल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/12/25 को प्रार्थिया थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि ग्राम सिंगीटाना का धनी कुजूर पीड़िता को काम दिलाने का झांसा देकर अपने अन्य साथी अल्का टोप्पो, नितेश और अशोक के साथ उज्जैन ले जाकर अवैध तरीके से खरीद फरोख्त किया गया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 306/25 धारा 143(2), 127(2), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, पूर्व मे पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी नितेश कुमार, अल्का टोप्पो तथा अशोक परमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था, प्रकरण का मुख्य आरोपी धनी कुजूर घटना दिनांक के पश्चात से लगातार फरार चल रहा था जिसका पता तलाश किया जा रहा था।

⏩ मामले को संज्ञान मे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को प्रकरण मे त्वरित कार्यवाही करने एवं प्रकरण मे फरार चल रहे अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम मे थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले के फरार आरोपी धनी कुजूर का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी धनी कुजूर को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *धनी लाल कुजूर पिता जाहिर लाल कुजूर उम्र 43 वर्ष साकिन सिंगीटाना थाना लखनपुर* का होंना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है, आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये नगद एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल जप्त किया गया है।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, उप निरीक्षक के. के. यादव, सहायक उप निरीक्षक निर्मला कश्यप, आरक्षक जगेश्वर बघेल, राकेश एक्का, सोहन राजवाड़े सक्रिय रहे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज