Surguja News Today

जरही में अखिल भारतीय कोल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

जरही में अखिल भारतीय कोल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
पहले दिन रोमांचक मुकाबले, कपसरा और दुग्गा ने दर्ज की शानदार जीत
सूरजपुर/भटगांव – जरही:–नगर पंचायत जरही के खेल परिसर में अखिल भारतीय कोल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ उत्साह, खेल भावना और भारी दर्शक उपस्थिति के बीच हुआ। उद्घाटन समारोह ने पूरे क्षेत्र को खेलमय माहौल में बदल दिया, जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

पहले दिन खेले गए दो रोमांचक मुकाबले

टूर्नामेंट के उद्घाटन दिवस पर दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए। पहला मैच महामाया क्लब कपसरा (छत्तीसगढ़) एवं चक्रधरपुर (झारखंड) के बीच खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद कपसरा टीम ने 1–0 से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की।

वहीं दूसरा मुकाबला रॉयल स्पोर्ट क्लब दुग्गा एवं सुंदरगढ़ (उड़ीसा) के मध्य खेला गया, जिसमें दुग्गा की टीम ने 2–0 से दमदार जीत हासिल कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

प्रशासनिक व औद्योगिक क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में सूरजपुर जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद झा, महाप्रबंधक (संचालन), भटगांव एरिया ने की।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले, प्रतापपुर अनुविभागीय अधिकारी ललिता भगत, नायब तहसीलदार जरही हिना तडन सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



खेल अनुशासन और युवाओं के भविष्य पर जोर

मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना सिखाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही आयोजक समिति के प्रयासों की सराहना की।

16 टीमें लेंगी हिस्सा, लाखों के इनाम की घोषणा

अखिल भारतीय कोल कप फुटबॉल आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को ₹1,00,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को ₹71,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज