
मैनपाट में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, ग्राम सपनादर से 52 क्विंटल धान जब्त
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट तहसील अंतर्गत ग्राम सपनादर में अवैध धान के भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मैनपाट तहसीलदार ममता रात्रे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान 52 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि ग्राम सपनादर में नियमों के विरुद्ध धान का भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर तहसीलदार ममता रात्रे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच के दौरान अवैध रूप से संग्रहित धान बरामद किया गया।
जब्त किए गए 52 क्विंटल धान को नियमानुसार थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित लोगों पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान खरीदी और भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शासन की व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वालों पर रोक लगाई जा सके।
Author: Ramjaan Khan









