Surguja News Today

छेरमुंडा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाईनल मुक़ाबले में मुख्यअतिथि रहे विधायक मिंज

छेरमुंडा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाईनल मुक़ाबले में मुख्यअतिथि रहे विधायक मिंज


(रुपेश गुप्ता)
विकासखंड लुण्ड्रा के अंतर्गत धौरपुर के ग्राम छेरमुंडा के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ग्राम पंचायत खैर बार एवं भिलाई कला (धौरपुर) की टीमों के बीच खेला गया। फाइनल मैच में भिलाई कला (धौरपुर) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों का लक्ष्य खैर बार की टीम के सामने रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खैर बार की टीम मात्र 57 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार भिलाई कला (धौरपुर) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।


विजेता टीम को 41 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये की इनाम राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक  प्रबोध मिंज ने विजेता उपविजेता टिम को बधाई देते हुए कहा की दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया है एक टिम हारती है और एक टिम की जीत होती है हारने वाले टिम को बेहतर करने की आवश्यकता है और जीतने वाले टिम को उससे और बेहतर करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव भाजपा जिला मंत्री श्री वैभव सिंह विधायक प्रतिनिधि जयंत मिंज , लुण्ड्रा मंडल अध्यक्ष सतीश जायसवाल धौरपुर मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ग्राम पंचायत छेरमुंडा के सरपंच जवाहिर वकील कुजूर हीरा सहित काफ़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित   थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज