
विद्युत संकट से निपटने पंचायतों को मिला संबल प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने छह ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए डीजी सेट
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता /भैयाथान:– लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति के कारण पंचायत और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों— दनोलीखुर्द, केवरा, कुसमी, बड़सरा, खाड़ापारा और कुर्सीडीह—को बड़ी राहत मिली है।
ग्राम पंचायत सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, भास्करपारा कोल माइंस द्वारा प्रत्येक पंचायत को एक-एक नग डीजी सेट प्रदान किया गया है। यह पहल बिजली कटौती और आपातकालीन परिस्थितियों में पंचायत कार्यों को निर्बाध रूप से संचालित करने में सहायक सिद्ध होगी।
*सरपंचों व ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ वितरण*
डीजी सेट का वितरण ग्राम पंचायत सरपंचों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष किया गया। इससे पंचायत कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक कार्यों में भी अब विद्युत बाधा के समय सहयोग मिल सकेगा।
आपातकाल में होगा सीधा लाभ
इस पहल के चलते बिजली गुल होने या आपात स्थितियों में पंचायत संबंधी कार्य, जनसेवा और सार्वजनिक गतिविधियाँ प्रभावित नहीं होंगी।
ग्रामीणों ने जताया आभार
ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कदम की सराहना करते हुए प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।










