
सीतापुर में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
प्रशासन की छापेमारी में बीजेपी नेता और एडवोकेट सुनील गुप्ता के निवास से
400 से अधिक बोरी अवैध धान जब्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि जब प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुँची,
तो बीजेपी नेता सुनील गुप्ता ने टीम को धमकाते हुए “देख लेने” की धमकी दी।
प्रशासन को देर रात ट्रक से अवैध धान पहुँचने की गुप्त सूचना मिली थी,
जिसके आधार पर यह छापेमारी की गई।
जब्त किए गए धान की कीमत ₹5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार,
बीजेपी नेता और एडवोकेट सुनील गुप्ता को सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का करीबी माना जाता है।
इस पूरे मामले की पुष्टि सीतापुर के नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने की है।
अब सवाल यह है कि—
👉 क्या अवैध धान भंडारण के इस मामले में होगी सख़्त कार्रवाई?
👉 या फिर राजनीतिक रसूख बनेगा ढाल?
हम रखेंगे इस खबर पर लगातार नज़र…

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









