Surguja News Today

सरगुजा में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन
मास डिस्कनेक्शन अभियान शुरू, बकायादारों पर सख्ती

सरगुजा में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन
मास डिस्कनेक्शन अभियान शुरू, बकायादारों पर सख्ती
अंबिकापुर | SNT News
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने सरगुजा संभाग में बिजली बकाया वसूली को लेकर मास डिस्कनेक्शन अभियान शुरू कर दिया है।
वित्तीय वर्ष 2025–26 के लक्ष्य पूरे करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है।
अंबिकापुर मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार 12 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक
उदयपुर, लटोरी, सरगवां, पटेला, बतौली, दरिमा, लमगांव, कुन्नी, राजापुर, सीतापुर, लुंड्रा, खरहिया और मैनपाट
सहित कई वितरण केंद्रों में चरणबद्ध रूप से बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।


👉 प्रत्येक दल में सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता, फीडर प्रभारी और लाइन स्टाफ को शामिल किया गया है।
👉 अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उच्च कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
⚠️ 21 जनवरी को लमगांव संभाग में विशेष अभियान
लमगांव संभाग के लिए 21 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से
दर्जीह, सुमेरपुर, सिलसिला, बतवाही, सायरसाई, गाजरमुड़ा, बरगीडीह, पार्वतीपुर
जैसे क्षेत्रों में विशेष मास डिस्कनेक्शन किया जाएगा।
बिजली विभाग का कहना है कि यह अभियान
✔️ बिजली चोरी रोकने
✔️ राजस्व बढ़ाने
✔️ बकायादार उपभोक्ताओं पर सख्ती
के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
🟡 अपील
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया बिल जमा करने की अपील की है, ताकि कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई से बचा जा सके।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज