
शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण, डी. पी. साहू पीएचडी सम्मानित
सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर द्वारा शासकीय नवीन महाविद्यालय, लखनपुर में पदस्थ वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डी. पी. साहू को हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई की है उन्होंने अपना शोध प्रबंध प्रो. (डॉ.) पुनीत कुमार राय, प्रभारी प्राचार्य अरुण प्रताप सिंह देव शासकीय महाविद्यालय, शंकरगढ़, छ.ग. के निर्देशन में पूरा किया है उनका शोध विषय ‘ग्राम्य जीवन का बदलता यथार्थ और विवेकी राय के उपन्यास’ रहा है। हिन्दी साहित्य में ग्राम्य जीवन की हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ग्राम्य जीवन में सदियों से व्याप्त समस्याएं, उनके उन्मूलन और बदलते परिप्रेक्ष्य में डॉ. डी.पी. साहू ने अपने शोध के माध्यम से उन्हें उजागर किया है। निश्चित ही यह शोध प्रबंध ग्राम्य जीवन में रुचि रखने वाले शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
शोध मौखिकी परीक्षा के बाह्य परीक्षक डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष हिंदी, राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, मध्यप्रदेश रहे। अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. साहू ने शोध केंद्र के प्राचार्य प्रो. एन. के. देवांगन, शासकीय महाविद्यालय, बलरामपुर, माता-पिता, गुरुजनों, मित्रो तथा अपने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया। ज्ञातव्य हो की शासकीय नवीन महाविद्यालय, लखनपुर की 2018 में स्थापना उपरांत महाविद्यालय की पहली पीएच. डी. है।शासकीय नवीन महाविद्यालय, लखनपुर परिवार नें हर्ष जताया है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









