Surguja News Today

खबर का असर कुन्दीकला धान उपार्जन केन्द्र से 4201 बोरी धान गायब 39.80 लाख का नुकसान प्रबंधक पर FIR के निर्देश

SNT न्यूज ने दिखाई थी प्रमुखता से गड़बड़ी की खब

कुन्दीकला धान उपार्जन केन्द्र से 4201 बोरी धान गायब, 39.80 लाख का नुकसान
समिति प्रबंधक व कम्प्यूटर ऑपरेटर पर FIR के आदेश
SHAIF FIRDOUSI SNT NEWS- सरगुजा जिले के धान उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं स्टेट वेयरहाउस के नोडल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किए गए भौतिक सत्यापन में भारी अनियमितता उजागर हुई। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार केंद्र में 33838 क्विंटल (84595 बोरी) धान दर्ज था, जबकि भौतिक सत्यापन में मात्र 80394 बोरी (32157.6 क्विंटल) धान ही पाया गया।
इस प्रकार 4201 बोरी (1680.40 क्विंटल) धान कम मिला।
इस गड़बड़ी से छत्तीसगढ़ शासन को लगभग 39 लाख 80 हजार 867 रुपये की आर्थिक क्षति होना सिद्ध हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए धान उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला के समिति प्रबंधक दिलीप यादव एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर गोविन्द बेहरा के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

खबरों का असर | कुन्दीकला धान घोटाला
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र कुन्दीकला में
करीब एक करोड़ रुपये के धान के गायब होने का गंभीर मामला सामने आया है। 17 जनवरी 2026 को नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव द्वारा टीम के साथ किए गए भौतिक सत्यापन में
8357 बोरी धान कम पाई गई, जिसका कुल वजन लगभग 3342 क्विंटल बताया गया है। जिसके बाद पुनः भौतिक सत्यापन कराया गया जिसमें करीब 4201 बयालीस सौ एक बोरी धान गायब पाया गया 39.80 लाख का नुकसान होना बताई जा रही है जिससे हमारी खबर पर मुहर लग गया है। घोटाले एक रुपये का हो या एक करोड़ का घोटाला तो घोटाला होता है  सत्यापन के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र में 11458 नग पुराना बारदाना अधिक पाया गया। मामले को और संदिग्ध बनाते हुए
समिति प्रबंधक ने पंचनामे पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया गया था! और पुनः गणना कराने से भी साफ मना कर दिया।
पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी
और करोड़ों रुपये के इस धान घोटाले में अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आज दिनांक 18-01-2026 को जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी एवं स्टेट वेयरहाउस के नोडल अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से पुनः भौतिक सत्यापन किया गया
पुनः सत्यापन के दौरान 4201 बोरी धान कम पाया गया,
जिससे छत्तीसगढ़ शासन को लगभग 39 लाख 80 हजार रुपये की आर्थिक क्षति होना सामने आया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए धान उपार्जन केन्द्र कुन्दीकला के समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) पंजीबद्ध करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


गौरतलब है कि इससे पहले SNT News ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था,
जिसके बाद अब खबरों का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पढ़ते रहिए सरगुजा न्यूज टुडे

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज