लखनपुर शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अहम बैठक संपन्न, 4 से 8 फरवरी तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

लखनपुर शिव मंदिर परिसर में मां दुर्गा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अहम बैठक संपन्न, 4 से 8 फरवरी तक होंगे भव्य धार्मिक आयोजन
सरगुजा अम्बिकापुर लखनपुर महफूज हैदर SNT NEWS

लखनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में निर्माणाधीन मां दुर्गा के विशाल एवं भव्य मंदिर की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तिथियां, व्यवस्थाएं एवं समितियों के दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 फरवरी 2026 से धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत की जाएगी तथा 8 फरवरी 2026 को विधिवत मां दुर्गा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। आयोजन को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण बनाने हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 4 फरवरी को वेदी रचना, 5 फरवरी को कलश यात्रा, वेदी पूजन एवं जलाधिवास, 6 फरवरी को पूजन एवं अन्नाधिवास, 7 फरवरी को मां के प्रतीक चिन्ह के साथ नगर भ्रमण, पूजन, फल व शय्याधिवास संपन्न होंगे। वहीं 8 फरवरी को देवी प्राण-प्रतिष्ठा, श्रृंगार, हवन, पूर्णाहुति, कन्या भोज के पश्चात दोपहर 1 बजे से महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम प्राचीन शिव मंदिर, लखनपुर परिसर में आयोजित होंगे।

इस अवसर पर दिनेश साहू जी, कृपा शंकर गुप्ता जी, हरविंद अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, बृजेंद्र पाण्डेय, विष्णु मंगल, गुड्डा साव, आलोक गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संजय गुप्ता, मुकेश साहू, शैलेश पांडे,राकेश पांडे, अमीरचंद गुप्ता,  सुजीत गुप्ता, रंजन वर्मा, बल्लू गुप्ता, पिंटू अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, गोविंद गोयल, रेवती गुरुजी, रामभजन साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
बैठक में सभी उपस्थितजनों ने आयोजन को सफल बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज