
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग, अम्बिकापुर
दिनांक: 15/01/2026
स्थान: अम्बिकापुर, ज़िला सरगुजा (छत्तीसगढ़)
शहर में बढ़ते नशा, महिला उत्पीड़न एवं आपराधिक गतिविधियों पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग की प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की माँग
अम्बिकापुर SNT NEWS –
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग, अम्बिकापुर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज़िला कलेक्टर सरगुजा एवं कोतवाली थाना प्रभारी, अम्बिकापुर से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा शहर में बढ़ती सामाजिक एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया।
महिला विंग ने बताया कि वर्तमान समय में अम्बिकापुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नशे का खुलेआम प्रसार, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व उत्पीड़न, चाकूबाजी, मारपीट, अवैध देह व्यापार तथा रात्रिकालीन पेट्रोलिंग की कमी जैसी समस्याओं में निरंतर वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चियों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है।

संस्था की ओर से प्रशासन से माँग की गई कि नशा कारोबार एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी अभियान चलाया जाए, महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए त्वरित व संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के सकारात्मक हस्तक्षेप से शहर में भयमुक्त वातावरण, महिला सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। संस्था ने महिला सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के लिए प्रशासन के साथ हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर रज़ा यूनिटी फाउंडेशन महिला विंग, अम्बिकापुर की ओर से
असगरी सिद्दीकी, नाहिद परवीन, नुजहत फातिमा, निशात अंजुम, कहकशा परवीन, समशाद बेगम एवं शकीला परवीन उपस्थित रहीं।
भवदीय,
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन
महिला विंग, अम्बिकापुर
ज़िला सरगुजा (छत्तीसगढ़)

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









