
बतौली ब्रेकिंग | सड़क हादसा
बतौली के गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और स्कूटी की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
स्कूटी पर सवार दो नाबालिग बच्चे ट्यूशन जा रहे थे। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली लाया गया, लेकिन वहां पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्हें तत्काल अंबिकापुर रेफर किया गया।
इलाज के दौरान शांतिपारा निवासी वैभव खलखो की मौत हो गई, जबकि बतौली निवासी नैतिक गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है और अंबिकापुर में उसका उपचार जारी है।


घटना की पुष्टि बतौली पुलिस ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416
Post Views: 169









