
सरगुजा घूमने की बेहतरीन जगह प्रकृति, इतिहास और संस्कृति का संगम मैनपाट छत्तीसगढ़ का शिमला
Subheading
प्रकृति, इतिहास और अध्यात्म—तीनों तरह की यात्राओं के लिए सरगुजा एक आदर्श डेस्टिनेशन है।
Shaif firdousi अंबिकापुर सरगुजा
सरगुजा अपने प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है यहां घूमने के लिए कई ऐसे स्थल मौजूद हैं, जो पर्यटकों को अलग-अलग तरह का अनुभव कराते हैं। चाहे आप पहाड़ों और झरनों के शौकीन हों, या इतिहास और अध्यात्म से जुड़ी जगहों में रुचि रखते हों—सरगुजा हर किसी के लिए कुछ खास संजोकर रखता है।
मैनपाट छत्तीसगढ़ का शिमला
मैनपाट को छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है। मैनपाट की ठंडी वादियों में सैलानियां वर्ष भर घूमने आते हैं। मैनपाट में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही और कोहरे ने पर्यटकों का मन मोह लिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट आना पर्यटकों के लिए हसीन व खूबसूरत पल बन जाता है।
यहां के बौद्ध मंदिर, तिब्बती बस्ती, साइलेंस वैली, टाइगर प्वाइंट और फिश प्वाइंट पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।
यहां कई शानदार झरने भी मौजूद हैं, जो इसे प्राकृतिक सौंदर्य से भर देते हैं।
उल्टा पानी
मैनपाट में उल्टा पानी मौजूद हैं जहाँ विपरीत दिशा में पानी बहता है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है
यह स्थान अपने अनोखे प्राकृतिक करिश्मे के लिए प्रसिद्ध है। यहां पानी का बहाव ऊपर की ओर जाता हुआ प्रतीत होता है, जो पर्यटकों को चकित कर देता है।

रकसगण्डा जलप्रपात
रिहंद नदी पर स्थित यह विशाल झरना सरगुजा का प्रमुख आकर्षण है। इसकी गर्जना और पानी का विशाल कुंड मन मोह लेता है। पास स्थित सुरंग टनल फोटो क्लिक करने वालों के लिए खास लोकेशन में से एक है।
लिब्रा वाटरफॉल
अंबिकापुर से कुछ ही मिनटों की दूरी में लीब्रा वाटरफॉल मौजूद है यहाँ पिकनिक और दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है

सेमरसोट वन्यजीव अभयारण्य
प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां नीलगाय, सांभर, चीतल सहित कई जंगली जीव देखे जा सकते हैं। घने जंगलों के बीच सफर अपने आप में रोमांचक अनुभव देता है।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें
कैलाश गुफा, सामरबार
शिव-पार्वती मंदिर, झरने और गहिरा गुरु आश्रम इस क्षेत्र को धार्मिक और प्राकृतिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। महाशिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है।
बोलबाम यात्रा के दौरान कैलास गुफा में भीड़ देखने को मिलती है
रामगढ़ एशिया की प्राचीन नाट्यशाला
रामगढ़ का रामगढ़ पर्वत भारत की सबसे पुरानी नाट्यशाला के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि कालिदास के प्रसिद्ध ग्रंथ मेघदूत के कई प्रसंग यहीं से जुड़े हैं।
सरगुजा पैलेस, अंबिकापुर
सरगुजा रियासत यानी सरगुजा पैलेस।
सरगुजा पैलेस में आज भी दशर मेले के दौरान भीड़ देखने को मिलती है। दशहरे के दिन सरगुजा पैलेस खोला जाता है और इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं महल आज भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इसकी वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाते हैं।
धार्मिक स्थल
महामाया मंदिर, अंबिकापुर
अभिकापुर की आराध्य देवी महामाया माई का यह मंदिर हर श्रद्धालु के लिए आस्था का केंद्र है। नवरात्रि में यहां विशेष आयोजन होते हैं।
तकिया
बाबा मुराद शाह और बाबा मुहम्मद शाह की मजार यहां सद्भाव और आस्था की मिसाल है। सभी धर्मों के लोग यहां मन्नत मांगने आते हैं।
टिनटिनी पत्थर
पत्थर का एक गोल जहाँ लोग पत्थर और अपने हाथ से टिंटिनी बजाया जाता है चट्टान को पथल या किसी धातु से टकराने से एक सुरमयी हवा आ जाती है जो बेहद सुरली होती है
यह अपनी अनोखी ध्वनि के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।
यात्रा के लिए सुझाव
यदि आपको सरगुजा घूमना है तो आप अंबिकापुर आ जाइए और अंबिकापुर में आपको कई तरह की सुविधाजनक टैक्सी या बस की सेवाएं मिल जाएंगी

मैनपाट, रकसगण्डा और रामगढ़ जैसे स्थानों के लिए निजी वाहन या टैक्सी सुविधाजनक होते हैं।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









