Surguja News Today

पूर्व थाना प्रभारी पर जबरन मारपीट का युवक ने लगाया उच्च स्तरीय जांच की मांग

पूर्व थाना प्रभारी के द्वारा युवक से जबरन मारपीट करने का मामला सामने आया
प्रार्थी द्वारा उच्च अधिकारियों से जाँच कर उचित काईवाई की माँग की गई।

संवाददाता रूपेश गुप्ता सीतापुर
सीतापुर- शिकायत कर्ता वीरू कश्यप निवासी साईं मंदिर सीतापुर को तीन दिसम्बर पर थाना के एएसआई संत कुमार चौहान द्वारा फ़ोन कर प्रार्थी के कार CG15EF2701 को जप्ति बनाने के लिए थाना बुलाया गया था जिसके वजह से प्रार्थी अपनी बहन सपना कश्यप जो पेशे से वकील है उनके साथ थाना गया हुआ था।प्रार्थी अपनी वाहन की जप्ति देने गया था।पर थाना प्रभारी को यह बात रास नहीं आया पहले तो पूर्व थाना प्रभारी सी आर चन्द्रा द्वारा प्रार्थी की वकील बहन से बतमीजी करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया थाना प्रभारी का कहना था की वकील का काम कोट में है थाना में नहीं तुम यहाँ से भाग जाओ थाना प्रभारी के इस व्यवहार से छुब्ध होकर प्रार्थी की बहन थाने से चली गई बहन के जाते ही थाना प्रभारी द्वारा वीरू कश्यप को गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की गई घटना की शिकायत करने पर झूठे केस में फसा देने की धमकी दी गई और काफ़ी देर तक थाने में बैठा कर रखा गया।

युवक अपनी साथ घटी घटना की शिकायत आई जी सरगुजा और पुलिस अधीक्षक सरगुजा से कर जॉच कर उचित काईवाई की माँग कर रहा है।
SDOP सीतापुर का बयान
इस विषय पर सीतापुर एसडीओपी राजेंद्र मंडावी से जानकारी लेने पर पर बताया की शिकायतकर्ता का डॉक्टरी मुलायज़ा कराया गया है जॉच चल रही जॉच उपरान्त ही आगे की काईवाई की जायेगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज