किसानों को किया गया बीज वितरण

किसानों को किया गया बीज वितरण
सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर भटगांव राजेश गुप्ता सलका
केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजना राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन तिलहन का उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और किसानो की आय में वृद्धि करना। इसके तहत उच्च उपज वाले बीज, उन्नत कृषि तकनीक और मूल्य श्रृंखला समूहों जैसे उपाय शामिल हैं। परती भूमि पर तिलहन की खेती को बढ़ावा देकर अधिक टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना, कम जल उपयोग और बेहतर मिट्टी के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना।

कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विकास विभाग जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत सेंदुरी में उक्त योजना अंतर्गत निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट किस्म- पूसा मस्टर्ड का वितरण 30 किसानों को व केंद्र सरकार की योजना राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत गेहूं बीज 187 का वितरण 50% अनुदान पर 50 किसानों को वितरण किया गया। लाभान्वित कृषक ग्राम पंचायत सेंदुरी, रामपुर, सागरपुर और परशुरामपुर के हैं। केंद्र सरकार का संकल्प खेतों का हर कोना समृद्ध होगा। उक्त कार्यक्रम में कमल साय सिंह सभापति, कृषि स्थाई समिति जनपद पंचायत रामानुजनगर गनसिया सिंह सरपंच ग्राम पंचायत सेंदुरी, पंचगण व कृषि विभाग के एन एस आर्मो कृषि विकास अधिकारी, महेश राम ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, क्षेत्र परशुरामपुर व अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए उनकी उपस्थिति में बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज