Surguja News Today

ब्रेन, लिवर और हड्डी के रोगों का अंबिकापुर में हाई-टेक इलाज: फिरदौसी हॉस्पिटल में मुंबई के न्यूरो सर्जन संग ₹300 में BMD जांच और लिवर फाइब्रोस्कैन कैंप की सुविधा।

🧠 ब्रेन, लिवर और हड्डी के रोगों का अंबिकापुर में हाई-टेक इलाज: फिरदौसी हॉस्पिटल में मुंबई के न्यूरो सर्जन संग ₹300 में BMD जांच और लिवर फाइब्रोस्कैन कैंप की सुविधा।

Dr firdousi Hospital ambikapur लिवर स्वास्थ्य जांच
• सरगुजा वासियों के लिए बड़ी खबर: मुंबई े न्यूरो सर्जन डॉ. अमित मुखर्जी अब हर महीने अंबिकापुर में उपलब्ध लिवर कैंसर और सिरोसिस से बचाव के लिए कराएं जांच!
फिरदौसी हॉस्पिटल में 22 दिसंबर को विशेष ‘लिवर फाइब्रोस्कैन’ कैंप.

हड्डी घनत्व जांच का अवसर
• हड्डियों की मजबूती जांचने का सुनहरा मौका: सिर्फ ₹300 में ‘बोन मिनरल डेंसिटी’ (BMD) कैंप, जानिए किसे कराना है ज़रूरी !


अंबिकापुर सरगुजा संभाग में न्यूरो सर्जरी की जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब मुंबई के विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा मिलने लगी है। न्यूरो सर्जन डॉ. अमित मुखर्जी (एम.एस., एम.सी.एच., न्यूरो सर्जन मुंबई) अब प्रत्येक माह के चौथे रविवार को डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, अंबिकापुर में अपनी सेवाएं देंगे।
डॉ. मुखर्जी, लकवा, मिर्गी, ब्रेन ट्यूमर, हाइड्रोकेफेलस, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी, दिमाग की टी.बी. और जन्मजात मस्तिष्क दोष जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज करेंगे। इसके अलावा, कमर दर्द, गर्दन दर्द और साइटिका जैसी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के लिए भी परामर्श उपलब्ध होगा। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अब दूरबीन पद्धति (छोटे चीरे) से स्पाइन के ऑपरेशन की सुविधा भी अंबिकापुर में मिल सकेगी।
तिथि: प्रत्येक माह का चौथा रविवार।
स्थान: डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, भारत माता चौक के पास, खरसिया रोड, अंबिकापुर।
2. लिवर कैंसर और सिरोसिस से बचाव के लिए कराएं जांच! फिरदौसी हॉस्पिटल में 22 दिसंबर को विशेष ‘लिवर फाइब्रोस्कैन’ कैंप

अंबिकापुर। लिवर (यकृत) से जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान के लिए डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल में एक विशेष ‘लिवर फाइब्रोस्कैन’ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 22 दिसंबर 2025, सोमवार को आयोजित होगा।
लिवर की सेहत जांचने वाली यह अत्याधुनिक फाइब्रो मशीन हर महीने के पहले रविवार को भी उपलब्ध रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापा और मधुमेह के शिकार लोगों, शराब का सेवन करने वालों, नॉन-अल्कोहलिक लिवर फैटी डिजीज, सिरोसिस या हेपेटाइटिस बी और सी से ग्रसित लोगों को यह जांच अनिवार्य रूप से करानी चाहिए। यह जांच लिवर को होने वाले नुकसान की गंभीरता को मापती है, जिससे भविष्य में होने वाले गंभीर रोगों जैसे लिवर कैंसर और सिरोसिस से बचाव किया जा सकता है।
कैंप की तिथि: 22 दिसंबर 2025 (सोमवार)।
स्थान: डॉ. फिरदौसी हॉस्पिटल, अंबिकापुर।


हड्डियों की मजबूती जांचने का सुनहरा मौका: सिर्फ ₹300 में ‘बोन मिनरल डेंसिटी’ (BMD) कैंप, जानिए किसे कराना है ज़रूरी !

अंबिकापुर। हड्डियों के घनत्व और मजबूती को मापने वाली महत्वपूर्ण जांच बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) को एक विशेष कैंप के तहत आम जनता के लिए बेहद कम शुल्क पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह कैंप 28 नवंबर 2025 (शुक्रवार) को आयोजित होगा, जिसका शुल्क मात्र ₹300 रखा गया है।
यह जांच मुख्य रूप से ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी का खोखला होना) जैसे रोगों की पहचान के लिए आवश्यक है।
किसे यह जांच अवश्य करानी चाहिए:
45 साल से ऊपर के सभी पुरुष।
40 साल से ऊपर की सभी महिलाएं,

विशेषकर वे जिनका मासिक धर्म समाप्त हो चुका है।
निष्क्रिय जीवनशैली वाले लोग।
हाथ, पैर, जोड़ों के दर्द और कमर/गर्दन दर्द की समस्या वाले रोगी।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज