
धूम धाम से मनाया गया बाल दिवस
बच्चों ने लगाया खाद्य पदार्थ का स्टाल
रुपेश गुप्ता सीतापुर विकास खण्ड के सभी स्कूलों के साथ तेंदू पारा आमाटोली के शासकीय स्कूल में बाल दिवस बड़ी धूम के साथ मनाया गया आज के ही दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था बच्चों के प्रति उनके प्रेम और नेहरू जी की श्रंद्धाजलि के तौर पर उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और नेहरू जी के छाया चित्र पर दीपप्रवजलित कर किया गया।
उपस्थित अतिथियों द्वारा उपस्थित बच्चों को मिठाई खिला उनका मुँह मीठा कराया गया साथ ही इस विशेष दिन पर बच्चों के लिए नेवता भोज का आयोजन कर बच्चों को भोजन कराया तेंदुपारा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ की सराहनीय पहल पर प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला के 76 छात्र छात्राओं को ड्रेस कोड के रूप में लोवर टीशर्ट वितरण किया गया।
बच्चों के द्वारा स्कूल में खाद्य पदार्थों के स्टाल के साथ FNL मेला का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सरपंच बेरथा खेश ममता गुप्ता संकुल समन्यक रवि गुप्ता उमाकांत पैंकरा संतोष सिंह मिना मिंज लक्षमनिया मैडम शिरीन गुप्ता दीपक सोनी चन्दावती वैजन्ती आप्टे मोनिका गुप्ता अरुण टोप्पो सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।











