
कांग्रेसियो का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एस डी एम को ज्ञापन ।
रुपेश गुप्ता—छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी, जन विरोधी नीतियों का आरोप लगा कर कांग्रेसियो ने पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के अगुवाई में अपने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एन एच 43, विश्राम गृह के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम कर महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम एस डी एम को ज्ञापन ।

इस दौरान पूर्व खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने आम सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जम कर बरसा और कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार किसान विरोधी ,जन विरोधी सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को खरीफ फसल के लिए समय पर बीज खाद नही करा पायी,रासायनिक खाद की कालाबाजारी हुई और अब भारत सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार रजिस्ट्रेशन, एग्रिस्टैग, गिरदावरी, समय पर धान की फसल न बेच सके,इसलिए सरकार किसानों से षड्यंत्र कर रही है। हमारी मांग है कि किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल ,प्रति क्विटल 3200 रु की दर से एक मुश्त राशि देकर सत प्रतिशत किसानों के धान खरीदी जावे। बिजली बिल हाफ ,पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गयी योजना पुनः बहाल की जावे।तथा बढ़ा हुआ बिजली बिल तत्काल वापस ली जावे।सोनतराई से सुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग जिसकी लम्बाई 4 किमी है, जर्जर खस्ता हाल सड़क का पुननिर्माण कराया जावे।

भरी बरसात में थाना परिसर एवं स्वास्थ केंद्र के आस पास के छोटे दुकानदारो को बिना व्यस्थापन के हटाया गया। शेष बचे मकानों में विधि सम्मत बुलडोजर की कार्यवाही किये जाने की माँग के साथ मोबाईल नेटवर्क कम्पनियो के नेटवर्क में सुधार एवं रेंज बढ़ाये जाने की माँग की गई।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर अटल यादव, गणेश सोनी, वीगन राम,मनशुख राम सुशील सिंग मरावी संदीप गुप्ता,बदरुद्दीन इराकी, रामप्रताप गोयल, सुखदेव राम राम कुमार गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, राहुल गुप्ता,अशोक अग्रवाल,परमेश्वर गुप्ता, सरपंच विजय कुमार भगत नागेश्वर राम दीपक बेक मिठवा राम शिव गुप्ता मनीषा पनिकर, अनीता लकड़ा सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









