Surguja News Today

लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु 13 नवंबर को बैठक

लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा हेतु 13 नवंबर को बैठक

अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2025 सरगुजा संभाग के विभिन्न विभागों के लंबित पेंशन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए संभागायुक्त कार्यालय अम्बिकापुर में 13 नवंबर 2025 को समीक्षा बैठक आयोजित की है। समीक्षा बैठक प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय के सभाकक्ष में होगी।
कमिश्नर कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोरिया, बलरामपुर, सूरजपुर और एमसीबी में लंबित पेंशन प्रकरणों की सूची तैयार की गई है। जिले के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने विभाग से संबंधित सभी लंबित पेंशन प्रकरणों की अद्यतन जानकारी के साथ संपूर्ण ब्यौरा बैठक से पूर्व कमिश्नर कार्यालय को उपलब्ध कराने एवं बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज