

कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी के बीच टक्कर
ट्रेन दुर्घटना का विवरण
• छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हुई।
हताहतों और घायलों की संख्या
• बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, 2 लोग बोगी के अंदर फंसे हैं।
• वहीं 15 लोग घायल हैं।
• इनमें बच्चे भी शामिल हैं।


हादसा गटौरा स्टेशन के लाल खदान के पास हुआ है। रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को बोगी से सुरक्षित निकाल लिया है। पैसेंजर ट्रेन की बोगी को गैस कटर से काटा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी बोगी में महिलाएं और बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकाला जाएगा।
कोरबा से बिलासपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया है। आजाद हिंद एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, बिलासपुर-टाटा एक्सप्रेस, अमरकंटक एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का समय 4-5 घंटे देरी से चल रहा है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

रेलवे ने क्या कुछ कहा
अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ. रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.




Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









