
ग्राम पंचायत महोरा द्वारा (पडली पारा) में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया फाईनल मुक़ाबले के अवसर पर शामिल हुए छेत्रीय विधायक प्रबोध मिंज
रुपेश गुप्ता – लुण्ड्रा के पड़लीपारा के फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 48 टीमों ने भाग लिया फाइनल मैच में विधायक प्रबोध मिंज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहा माहोरा के ग्रामीणों के द्वारा विधायक का माल्यार्पण कर पुष्प गुच्छ भेंट कर गाजे बाजे के साथ भब्य स्वागत किया गया।

फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में टोप्पो ब्रदर्श लुचकी और बुलंगा दोनों टीमों का परिचय-पत्र प्राप्त कर टास करा कर किक्क लगाकर खेल का शुभारंभ किया विधायक द्वारा कराया गया फाइनल मैच काफ़ी टक्कर का था दोनों टिम के खिलाड़ी अपनी टिम को जिताने के लिए कडी मेहनत ग्राउंड में किये पर में अंतः टोप्पो ब्रदर्श लुचकी ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए फ़ाइनल मुक़ाबला में अपना कब्जा जमाया वही उपविजेता बुलंगा की टीम रही।
विधायक प्रबोध मिंज ने खिलाड़ियों और उपास्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए सभी ग्राम वासियों खिलाड़ियों आयोजन समिति एवं दर्शकों को नव रात्रि की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा फुटबॉल मैच में मैं विशेष रूप से अपने क्षेत्र वासियों क्षेत्र के प्रतिभा शाली खिलाड़ियों को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं आज के इस फाइनल मैच में पहुंचने वाली विजेता एवं उप विजेता दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने मेहनत एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया है मैं दोनों टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं खेल हमें अनुशासन टीम वर्क और मेहनत की भावना सीखाता है मैं अपने क्षेत्र में खिलाड़ियों का हमेशा समर्थन एवं प्रोत्साहन देने के लिए तत्पर हूं मैं सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं मुझे उम्मीद है कि वह अपने खेल के माध्यम से क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेगे विजेता उपविजेता टिम को नगद राशि और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव सतीश कुमार जायसवाल श्रीमती सुनीता नागवंशी सरपंच राम कुमार यादव लोभन राम श्रीमती कुसुम कान्ता श्रीमती नेहा गुप्ता मृगेंद्र सिंह विनोद गुप्ता जी अनिल नागेश अरविंद पैकरा श्रीमती उर्मिला अगरिया सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









