Surguja News Today

बरगीडीह सहकारी समिति की आम सभा संपन्न, किसानों से एग्री स्टेट पंजीयन कराने की अपील

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरगीडीह में आम सभा संपन्न

बरगीडीह। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरगीडीह में वर्ष 2025 की आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहकारी विभाग की गाइडलाइन के तहत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

सभा में किसानों को समिति पत्रक, वर्ष 2024-25 के आय-व्यय का विवरण तथा कालाकीत ऋण की वसूली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसानों से एग्री स्टेट में पंजीयन कराने की अपील भी की गई। बताया गया कि एग्री स्टेट में पंजीयन करने से किसानों को धान विक्रय में आसानी होगी तथा धान बेचने के लिए यह पंजीयन अब अनिवार्य कर दिया गया है। किसान अपने नजदीकी चॉइस सेंटर या समिति बरगीडीह में आकर एग्री स्टेट में पंजीयन करा सकते हैं।

इसके साथ ही आगामी धान खरीदी वर्ष 2025-26 को लेकर समिति प्रबंधक ने किसानों से अपील की कि वे केवल गुणवत्तायुक्त धान ही समिति में विक्रय हेतु प्रस्तुत करें, ताकि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में समिति प्रबंधक मुस्लिम फिरदौसी, सरपंच तुलेश्वर, बरगीडीह सरपंच सनमान सिंह, अब्दुल्ला फिरदौसी सहित समिति का समस्त स्टाफ एवं युवा पत्रकार शैफ़ फिरदौसी मौजूद रहे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज