Surguja News Today

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुलिस अधीक्षक ने भटगांव थाना प्रभारी सफ़राज फिरदौसी को किया सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुलिस अधीक्षक ने भटगांव थाना प्रभारी सफ़राज फिरदौसी को किया सम्मानित

सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोर्टर भटगांव राजेश गुप्ता सलका
– सुरजपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के कुशल निर्देशन में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, जिसके परिपालन में अपना विशेष योगदान देने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में स्थाई वारंटों को तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भटगांव थाना प्रभारी सफ़राज फिरदौसी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

फिरदौसी ने तत्परता से कार्य करते हुए ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जिनके खिलाफ अदालत ने स्थाई वारंट जारी किए थे और उन्हें पकड़कर कोर्ट में पेश किया। स्थाई वारंट तामीली से न्याय प्रणाली के कार्यो को मजबूती मिलती है और पीड़ितों को जल्द न्याय की राह आसान होती है। उत्कृष्ट कार्य, तथा सम्मानित होने से कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज