Surguja News Today

मैनपाट के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे ने पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से की मुलाकात, मैनपाट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रखी बात



रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रदेश के पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में पहल कर रही है। इसी कड़ी में सरगुजा से हाल ही में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में शामिल हुए पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को पर्यटन विभाग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पर्यटन मंत्री के पदभार संभालने के बाद से सरगुजा क्षेत्र में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों मैनपाट, उदयपुर, बलरामपुर और तातापानी के विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं। इसी विषय पर आज रायपुर स्थित पर्यटन मंत्री निवास में मैनपाट के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीश पांडे ने मंत्री राजेश अग्रवाल से मुलाकात की।

बैठक के दौरान रजनीश पांडे ने मैनपाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि यदि मैनपाट को बेहतर बुनियादी सुविधाओं, सड़क संपर्क, आवास, और पर्यटक आकर्षण के नए साधनों से जोड़ा जाता है, तो यहां पर्यटन को नई ऊंचाई मिल सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पर्यटन मंत्री ने भी इस दिशा में सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया है और जल्द ही मैनपाट एवं आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ठोस योजना तैयार करने की बात कही है।

Ramjaan Khan
Author: Ramjaan Khan

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज