Surguja News Today

भटगांव – 109 दिन बाद नींद से जागा प्रशासन, धरना स्थल पहुंचे अफसर

109 दिन बाद नींद से जागा प्रशासन, धरना स्थल पहुंचे अफसर
सरगुजा न्यूज़ टुडे रिपोटर राजेश गुप्ता भटगांव
जनपद पंचायत ओडगी के सीईओ निलेश सोनी पर सवाल, आखिर 109 दिन किसका इंतजार कर रहे थे?

सूरजपुर/ओडगी:–सपहा गांव की आवाज आखिरकार प्रशासन के कानों तक पहुंच ही गई। सुशासन तिहार के विरोध में 16 मई 2025 से शुरू हुआ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना 109वें दिन जाकर खत्म हुआ। वजह, आखिरकार अधिकारियों को जाग आई और वे धरना स्थल पर पहुंचे।

जनपद पंचायत ओडगी के सीईओ निलेश सोनी, एसडीओ पीएचई विभाग, विद्युत विभाग के अधिकारी और अन्य अमले ने ग्रामीणों से लंबी चर्चा की। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।

क्यों उठ रहे सवाल ?

धरना 16 मई से चल रहा था और 1 सितंबर को समाप्त हुआ। पूरे 109 दिनों तक प्रशासन मौन क्यों रहा? आखिर किस आदेश या इशारे का इंतजार किया जा रहा था? जनपद सीईओ को 109 दिन बाद धरना स्थल तक पहुंचने में क्यों इतनी देर लगी?

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें

सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं, राशन वितरण में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ।

अगला सवाल, कब मिलेगी राहत ?

अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया है, लेकिन अमल कब होगा? सपहा के लोग 109 दिन की लड़ाई के बाद भी इंतजार में हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज