Surguja News Today

कलिंगा युनिवर्सिटी ने राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत व्याख्याता रीता गिरी को किया सम्मानित

Kalinga University confers degree on Governor-designated lecturer Rita Giri
रिपोर्टर राजेश गुप्ता भटगांव सलका
सलका-अघिना
कलिंगा युनिवर्सिटी के सभागार में सत्र 2024 में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रदेश के सभी जिलों से आए हुए 40 से अधिक शिक्षकों को कलिंगा युनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी एवं मुख्य अतिथि श्री आर्यवीर आर्य,गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं महासचिव के कर-कमलों से प्रमाणपत्र, शाॅल, डायरी तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत व्याख्याता एवं एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर रीता गिरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना- सलका,विकास खण्ड -भैयाथान जिला -सूरजपुर को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया।

कलिंगा युनिवर्सिटी द्वारा आयोजित गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित राज्य के सभी जिलों के शिक्षकों ने शैक्षिक संवाद के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों एवं विचारों को एक -दूसरे के साथ साझा किया। सभी के प्रेरक उद्बोधन से नई ऊर्जा का संचार हुआ। कुलसचिव डॉ संदीप गांधी ने कलिंगा युनिवर्सिटी की स्थापना से अब तक की विकास यात्रा, लक्ष्य एवं कार्ययोजना को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि आर्यवीर आर्य ने कहा कि शिक्षकों ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, प्रतिबद्धता और परिश्रम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई है।ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षकों का सम्मान कर हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ अनिल प्रधान रहे। सभी शिक्षकों ने शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन हेतु कलिंगा युनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ संदीप गांधी और उनकी पूरी टीम को हृदय से धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। व्याख्याता रीता गिरी को सम्मानित किए जाने पर शिक्षा विभाग,प्राचार्य,समस्त विद्यालय परिवार, छात्राओं एवं क्षेत्र वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज