Surguja News Today

गुजरात की हेरिटेज को समेटे फोटो प्रदर्शनी 27 अगस्त तक
उदयपुर,

गुजरात की हेरिटेज को समेटे फोटो प्रदर्शनी 27 अगस्त तक
उदयपुर,

25 अगस्त। शहर के गणगौर घाट स्थित ऐतिहासिक बागोर की हवेली कला दीर्घा में सोमवार को ‘heritage।’ नामक फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ  चेतन भाटी DYSP उदयपुर ने किया। गुजरात ललित कला अकादमी के सहयोग से आयोजित यह ग्रुप प्रदर्शनी गुजरात के फोटोग्राफर दिव्य राज सिंह जडेजा और भूमिबा जडेजा के छायाचित्रों पर केंद्रित है। इसमें गुजरात की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक हेरिटेज  को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया है।
प्रदर्शनी में  गुजरात के हेरिटेज और उदयपुर के हेरिटेज सहित कई पर्यटन स्थलों के मोहक दृश्य प्रदर्शित किए गए हैं, जो दर्शकों को गुजरात की और राजस्थान की समृद्ध स्थापत्य कला और सांस्कृतिक वैभव से परिचित कराते हैं। इस अवसर पर  उदयपुर के कई कला-प्रेमियों और छाया चित्रकारों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकार को बधाई दी।


यह प्रदर्शनी आमजन के लिए 27 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक नि:शुल्क खुली रहेगी। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य कला और फोटोग्राफी के माध्यम से संस्कृति व हेरिटेज  को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
रिपोर्ट कनुभाई खाचर

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज