
चेद्रा चौकी प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर साइबर जागरूकता रथ को किया क्षेत्रों में रवाना।
साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए बैंक से जुड़ी गोपनीयता की जानकारी और ओटीपी किसी से साझा न करने की अपील।
जरा सी लापरवाही मेहनत की काढ़ी कमाई पर पड़ सकती है भारी।
रिपोटर राजेश गुप्ता भटगांव
भटगांव करौटी बी:– झिलमिली थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी चेद्रा में साइबर जागरूकता अभियान के तहत वाहनों में प्रचार यंत्र लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा तथा अपील करेंगे कि लोग अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी,पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा ना करें और अंजान किसी भी लिंक पर क्लिक करने से सतर्कता बरते और और बताया जाएगा कि साइबर ठग आए दिन नए-नए तरीके को अपना कर ठगने की कोशिश करते हैं। जरा सी चूक आपको भारी पड़ सकती है जागरूक रथ वाहन चलाने का मुख्य प्रयास यह है ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो और साइबर अपराध से स्वयं को सुरक्षित रखें थोड़ी सी सतर्कता और सावधानी साइबर की धोखाधड़ी होने से बच सकते है नए डिजिटल युग में लोगों की जागरूकता सबसे बड़ी सुरक्षा है यदि हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को सतर्क करें तो साइबर अपराधी अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो पाएंगे।
इसीलिए पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चला कर लोगों में साइबर सुरक्षा की समझ बढ़ाने का एक संयुक्त प्रभावी प्रयास है इसके अंतर्गत रथ से वीडियो और ऑडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और चलित थाना, स्कूल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर साइबर धोखाधड़ी के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी क्षेत्र के अंतिम छोर तक रहने वाले लोगों तक यह जागरूकता रथ महत्वपूर्ण सूचना फैलाएगी।।,,
अगर किसी को धोखाधड़ी की शिकायत करनी हो तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज करा सकते हैं।
इस जागरूक कार्यक्रम को सफल बनाने चेद्रा पुलिस की सक्रियता भागीदारी से निश्चित लोग जागरूक होंगे और साइबर अपराध का शिकार होने से बचेंगे इस कार्यक्रम को सफल बनाने चेद्रा चौकी प्रभारी ,लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता प्रधान आरक्षक लालमन महिला प्रधान आरक्षक सरिता , आरक्षक जगत लाल पैकरा,मनोज जायसवाल आरक्षक,कमलेश्वर ,गिरजा शंकर ,शैलेश, घनश्याम, शशांक, की उपस्थिति में चौकी प्रभारी द्वारा साइबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर चौकी के क्षेत्रो में प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया ।।










