
नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का सरगुजा आगमन पर भव्य स्वागत
Rupesh gupta SNT NEWS–
अंबिकापुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी के प्रथम सरगुजा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।
प्रदेश भाजपा संगठन के विस्तार के दौरान उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
लगातार हो रही बारिश के बावजूद सरगुजा संभाग में प्रवेश करते ही तारा से लेकर उदयपुर, लखनपुर और अंबिकापुर तक कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
अंबिकापुर स्थित संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश सोनी ने कहा कि पार्टी ने सरगुजा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हमें पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भारी बारिश के बीच जगह-जगह स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, विधायक प्रबोध मिंज, अनुराग सिंह, विश्वविजय सिंह तोमर, अनिल सिंह मेजर सहित कई नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
स्वागत कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, परमिंदर सिंह, राजा राम भगत, देवनारायण यादव, देवनाथ सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, हरपाल सिंह भामरा, अंबिकेश केशरी, प्रभात खलखो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।











