
विधायक प्रबोध मिंज के प्रयास से विद्युत विस्तार के लिए लुण्ड्रा को मिला 10 करोड़।
विधायक मिंज ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
ग्रामीण जनों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात।
रुपेश गुप्ता-
लुण्ड्रा- पिछले कई दशकों से मूलभूत बुनियादी सुविधाओं व समस्याओं से जूझता आया है यहाँ की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए कई बार यहाँ के जनप्रतिनिधियों को अवगत करा चुके पर लुण्ड्रा छेत्र हमेशा अन्धेखि का शिकार होता आया है पर जब से लुण्ड्रा विधानसभा की कमान जनता ने प्रबोध मिंज को दिया है तब से उनके द्वारा लगातार छेत्र में दौरा कर ग्रामीणों के मंशा अनुरूप हर छेत्र की समस्या को दूर करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है। ककनी में 10 किलोमीटर तक 33 केवी लाईन 9 किलोमीटर के लिए 11 केवी लाईन तुरिया बीरा में 10 किलोमीटर में 33 केवी और 7 किलोमीटर में 11 केवी के अलावा कुंवरपुर पंचायत में 1किलोमीटर 33 केवी के साथ 21 किलोमीटर के लिए 11 केवी की स्वीकृति मुख्यमंत्री के द्वारा दी गई है अब लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी











