

महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में सम्मिलित हुए सीतापुर विधायक टोप्पो
रुपेश गुप्ता – श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में आज दीक्षारंभ समारोह का आयोजन किया गया,
विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि एवं जिला जनपद सदस्य शिव भरोस बैक जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं राजकीय गान के साथ किया गया
महाविद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का तिलक लगा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया,,
इसके उपरांत सभी अतिथियों ने महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र छात्राओं का स्वागत तिलक लगा कर एवं पुष्प माला पहना कर किया,,,
विधायक रामकुमार टोप्पो ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की,
साथ ही बच्चों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए कहा,,
ताकि कामयाबी हासिल किया जा सके,,
साथ ही शिक्षा को लेकर सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे कार्यों के ऊपर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को राजकुमार गुप्ता अनिल अग्रवाल शिवभरोस बेक ने संबोधित कर अपने विचार रखे।
महाविद्यालय प्रांगण में विधायक एवं उपस्थित अतिथियों के साथ ncc केडेड एनएसएस के छात्र छत्राओ के द्वारा पौधा रोपण किया गया।
कार्यक्रम में रोशन गुप्ता नेमलाल गुप्ता रुपेश गुप्ता भवानी सिंग विकास एक्का फिरु अग्रवाल नीरू मिस्त्री महाविद्यालय के प्राचार्य शुसिल कुमार टोप्पो सहित महाविद्यालय के स्टाप सहित काफ़ी संख्या में छात्र छात्राये कार्यक्रम में उपस्थित थे।











